Previous Next

विशेषताएँ

जनसंख्या : 1,469

साक्षरता ( % ) : 65

भाषा : मगही और हिंदी

क्या आप जानते हैं

• हमारा ग्राम कुरौनी उस विधानसभा सीट (बरबीघा) में आता है जिसने बिहार को पहला मुख्यमंत्री दिया है ।

भारत (बिहार राज्य) के शेख़पुरा जिला अंतर्गत कुरौनी ग्राम शेख़पुरा जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर के दूरी पर उत्तर दिशा में शेख़पुरा - घाटकु सुम्भा मार्ग पर स्थित है | इस गाँव की भौगोलिक स्थित ऐसी है की एक ओर यहाँ से शेख़पुरा शहर की पहाड़ियों का अवलोकन करता है तो दूसरी ओर टाल क्षेत्र का सीमा प्रहरी का कार्य करता है | यहाँ के बाद उत्तर में बड़हिया - मोकामा टाल की शुरुआत होती है जो हजारो एकड़ में फैला हुआ है | यह गाँव 1000 वर्ष (लगभग) पूर्व में अस्तित्व में आया | इसका पुराना नाम कुरहनी है| यहाँ माँ भगवती का जागृत मंदिर है जो कि यहाँ की ग्राम देवी हैं, यह मंदिर भगवती स्थान के नाम से जाना जाता है | यहाँ एक बट वृक्ष के जड़ से भगवान शिव स्वंय प्रकट हुए हैं यह स्थान शिवथान के नाम से प्रचलित है |

गाँव में शिक्षा हेतु एक सरकारी स्कूल है जो कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुरौनी के नाम से जाना जाता है , यहाँ एक पुस्तकालय हुआ करता था जिसका नाम सर्वोदय पुस्तकालय, कुरौनी है यह पुस्तकालय 1974 के बाढ़ आपदा में छतिग्रस्त हो गया था| गाँव में हॉस्पिटल भी है जिसका भवन छतिग्रस्त हो गया है परन्तु यह अस्पताल गाँव में किराये के माकन में चल रहा है , यहाँ दो आँगनवाड़ी केंद्र भी है| यहाँ का मुख्य कारोबार खेती एवं मिटी के बर्त्तन का कार्य है |

कुरौनी का संक्षिप्‍त परिचय

पोस्ट : कटारी

थाना : कोरमा

पंचायत : मेहुँस

प्रखण्ड : शेख़पुरा

अनुमण्डल : शेख़पुरा

प्रमंडल : मुंगेर

विधानसभा क्षेत्र : बरबीघा

लोकसभा क्षेत्र : नवादा (1947 - 2010 तक लोकसभा क्षेत्र : बेगूसराय था !)

जिला : शेख़पुरा (1947 - 1994 तक जिला : मुंगेर था ! )

राज्य : बिहार

आबादी

जनसंख्या : 1469

घर: 198

साक्षरता : 65%

पुरुष साक्षरता : 72%

महिला साक्षरता : 58%

कैसे पहुंचा जाये

सड़कमार्ग द्वारा

देखें

रेलमार्ग द्वारा

देखें

हवाई मार्ग द्वारा

देखें

जलमार्ग द्वारा

देखें