Previous Next

विशेषताएँ

जनसंख्या : 1,469

साक्षरता ( % ) : 65

भाषा : मगही और हिंदी

क्या आप जानते हैं

• हमारा ग्राम कुरौनी उस विधानसभा सीट (बरबीघा) में आता है जिसने बिहार को पहला मुख्यमंत्री दिया है ।

कुरौनी में आपका स्वागत है !

भारत (बिहार राज्य) के शेख़पुरा जिला अंतर्गत कुरौनी ग्राम शेख़पुरा जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर के दूरी पर उत्तर दिशा में शेख़पुरा - घाटकु सुम्भा मार्ग पर स्थित है | इस गाँव की भौगोलिक स्थित ऐसी है की एक ओर यहाँ से शेख़पुरा शहर की पहाड़ियों का अवलोकन करता है तो दूसरी ओर टाल क्षेत्र का सीमा प्रहरी का कार्य करता है | यहाँ के बाद उत्तर में बड़हिया - मोकामा टाल की शुरुआत होती है जो हजारो एकड़ में फैला हुआ है | यह गाँव 1000 वर्ष (लगभग) पूर्व में अस्तित्व में आया | यहाँ माँ भगवती का जागृत मंदिर है जो कि यहाँ की ग्राम देवी हैं, यह मंदिर भगवती स्थान के नाम से जाना जाता है | यहाँ एक बट वृक्ष के जड़ से भगवान शिव स्वंय प्रकट हुए हैं यह स्थान शिवथान के नाम से प्रचलित है |

आगे पढ़े

विद्यालय : उत्क्रमित मध्य विद्यालय , कुरौनी|

पुस्तकालय : सर्वोदय पुस्तकालय, कुरौनी
यह पुस्तकालय बिहार के पुराने पुस्तकालयों में से है, जो 1974 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया है|

भगवती स्थान

शिव मंदिर

हनुमान मंदिर

शिवथान
( जहाँ वट वृक्ष के जड़ से भगवन शिव के अनेको प्रतिमा प्रकट हुए हैं |)

जोधमन बाबा

अस्पताल : अस्पताल का भवन देखरेख के आभाव के कारण छतिग्रस्त हो गया है|

ग्रामीणों की देखभाल के लिए अस्पताल में एक कंपाउंडर और एक नर्स को नियुक्त किया गया है।

मानचित्र

कैसे पहुंचा जाये

सड़कमार्ग द्वारा

देखें

रेलमार्ग द्वारा

देखें

हवाई मार्ग द्वारा

देखें

जलमार्ग द्वारा

देखें